विविध

नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार

मैनिफेस्टो से लेकर चुनावी रणनीति को लेकर कमेटियों की बैठकें की जा चुकी है

No Slide Found In Slider.

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के साथ चुनावी रणनीति को लेकर  मंत्रणा की। 

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। मैनिफेस्टो से लेकर चुनावी रणनीति को लेकर कमेटियों की बैठकें की जा चुकी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों में अपनी जीत का परचम लहराएगी।

संजय दत्त ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री,विधायक हर्ष बर्धन चौहान से भी नगर निगम चुनावों को लेकर मंत्रणा की।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चोधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने भी संजय दत्त से भेंट कर चुनावों की लेकर मंत्रणा करते हुए चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस उपाधयक्ष गंगू राम मुसाफिर, कांग्रेस पेंशनर सैल के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, कांग्रेस महासचिव महेश्वर चौहान,सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने भी नगर निगम चुनावों को लेकर दत्त के साथ चर्चा की।

दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने भी भेंट की।

इससे पूर्व कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचने पर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित जितेंद्र चौधरी,यशवंत 

छजटा,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने यशपाल तनाईक ने यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close