प्रदेश भाजपा सरकार ने प्रदेश के दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 50 रुपए की बढ़ोतरी की

 प्रदेश भाजपा सरकार ने प्रदेश के दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 50 रुपए की बढ़ोतरी की

विविध
No Slide Found In Slider.

 

 

, भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त सचिव तिलक राज ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में अपना पदभार संभाला, इस अवसर पर तिलक राज से भाजपा पांगी मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

No Slide Found In Slider.

भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधान सभा में एक एतिहासिक बजट पेश किया है, यह बजट असंभव को संभव बनाने वाला है।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार ने प्रदेश के दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 50 रुपए की बढ़ोतरी की है, अब हिमाचल के दिहाड़ीदारों को 350 रुपए प्रतिदिन दिहाड़ी मिलेगी।

उन्होंने कहा की ऑपरेशन गंगा के अंतर्गत मोदी सरकार और प्रदेश भाजपा सरकार के प्रयासों से अब तक यूक्रेन से 309 हिमाचलियों की सुरक्षित वापसी हो गई है।

यूक्रेन में फंसे हर भारतीय की सुरक्षा और सकुशल घर वापसी भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Deepika Sharma