आज दिनाँक 17 नवम्बर 2026को हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरोत्तम वर्मा ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर निदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से किए गए उन आदेशों का विरोध दर्ज किया और इन आदेशों को तुरन्त वापिस लेने आग्रह किया जिसमें शिक्षकों और गैर शिक्षकों को आदेश किए गए हैं कि उन्हें 50किलोमीटर तक किसी भी मीटिंग या ट्रेनिंग के लिए उसी दिन सुबह अपने स्टेशन से जाना और वापिस पहुंचना होगा । पहले यह दूरी की सीमा 8किलोमीटर होती थी, जिसे बढ़ाकर 30किलोमीटर कर दिया गया और अब शिक्षा विभाग ने इसे 50किलोमीटर कर दिया।
हिमाचल की भौगोलिक स्थिति ऐसी है जिसमें यात्रा के लिए किसी भी समय विपरीत परिस्थितियां बन सकती है।
शिक्षा विभाग के इन आदेशों का संघ ने कड़ा विरोध किया है और निदेशक महोदय से तुरंत इन आदेशों को रद्द करने और पूर्व की भाँति दोबारा से 8किलोमीटर की दूरी सीमा निर्धारित करने की माँग की है
