हिमाचल प्रदेश टेबल टैनिस एसोसिएशन के चुनाव में टी.पी. चोपड़ा को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया

हिमाचल प्रदेश टेबल टैनिस एसोसिएशन के चुनाव में टी.पी. चोपड़ा को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया

विविध
No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश टेबल टैनिस एसोसिएशन के चुनाव में टी.पी. चोपड़ा को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव में हातिंदर सिंह पंवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यशपाल राणा को महासचिव और अंकुश मैहरा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मीनाक्षी कश्यप को उपाध्यक्ष, जबकि संदीप कश्यप, विवेक कपूर, राघव सूद और पूजा धटवालिया को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। शिमला में आयोजित एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा के दौरान नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।
नई कार्यकारिणी में अभय लखनपाल को पुरुष एस.ओ.एम. और गार्गी कपूर को महिला एस.ओ.एम. चुना गया। वहीं माधव सिंह कंवर को पुरुष एथलीट कमेटी का सदस्य चुना गया। चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर राजेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। उन्होंने चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से रमेश चौहान, टेबल टैनिस फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से प्रिंस विपोन तथा हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से सन्नी पपटा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। शिमला जिला टेबल टैनिस संघ के प्रैस सचिव सुदीप महाजन ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई तथा सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया। टी.पी. चोपड़ा ने कहा कि खिलाडिय़ों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने, कोचिंग सुविधाओं और खेल अधोसंरचना को मजबूत करने, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma