विशेष

बड़ी खबर : फिट इंडिया क्विज के प्रारंभिक दौर में हिमाचल के तीन स्कूल भी अव्वल

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

 

केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जाने-माने एथलीटों के साथ 10 फरवरी से शुरू हो रहे पहले फिट इंडिया क्विज के राज्य स्तरीय दौर के लिए छात्रों का उत्साहवर्धन किया है। इसमें 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 189 जिलों के 360 स्कूल पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

अनुराग ठाकुर ने अपने संदेश में कहा कि भारत की पहली स्कूल फिटनेस और स्पोर्ट्स क्विज का शुभारंभ ‘फिट इंडिया क्विज’ शीर्षक से माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में एक पहल है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले माननीय प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया मूवमेंट में शामिल होने का आह्वान किया था। प्रश्नोत्तरी के प्रारंभिक दौर में भारत भर में भाग लेने वाले सभी छात्रों को बधाई देते हुए श्री ठाकुर ने सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगियों को अपने स्कूल, जिले और राज्य को गौरवान्वित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

क्विज के प्रारंभिक दौर में 13,502 स्कूलों के कुल 36,299 छात्रों ने हिस्सा लिया और इसमें लड़कों के साथ-साथ लड़कियों ने भी समान रूप से भाग लिया। उत्तर प्रदेश के दो छात्रों ने प्रारंभिक दौर में शीर्ष अंक प्राप्त करके अन्य सभी राज्यों के छात्रों को पीछे छोड़ दिया।

 

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में दून वैली पब्लिक स्कूल के जशनप्रीत सिंह ने प्रारंभिक दौर में पहला, जबकि एमआईए डीएवी पब्लिक स्कूल के अक्षत ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। टॉपर्स में तीसरा स्कूल समूर कलां सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना जिला से है। । इसके अलावा, सोलन, शिमला, किन्नौर, ऊना, बिलासपुर, कुल्लू और कांगड़ा के 13 अन्य स्कूलों के छात्रों ने भी प्रारंभिक दौर में क्वालीफाई किया है।

No Slide Found In Slider.

 

राज्य स्तरीय दौर, एक वेब-आधारित प्रतियोगिता होगी, जिसमें 8 से 32 टीमें स्टेट चैंपियन बनने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस कार्यक्रम का युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और फिट इंडिया के सोशल मीडिया हैंडल पर भी प्रसारण (वेबकास्ट) होगा। क्विज में 3.25 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि है, जो क्विज के विभिन्न चरणों के दौरान विजेता स्कूलों और छात्रों को दी जाएगी।

 

राज्य स्तरीय दौर के बाद, 36 स्कूल टीमें (प्रत्येक राज्य और/या केंद्र शासित प्रदेश की विजेता) राष्ट्रीय दौर में प्रवेश करेंगी, जो इस साल के अंत में आयोजित होगी। इसे स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जायेगा और कई सोशल मीडिया चैनलों पर भी इसका प्रसारण (वेबकास्ट) होगा।

 

श्री ठाकुर के साथ बहुत से जाने-माने एथलीटों ने भी भाग लेने वाले छात्रों को आगामी दौर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने कहा, “मैं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देती हूं।” टोक्यो पैरालिंपिक कांस्य पदक विजेता शरद कुमार ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि सभी छात्र अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और सभी अपने राज्य को पहली बार फिट इंडिया क्विज का चैंपियन बनने के लिए उत्साहित करेंगे।” टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने कहा, “मैं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देती हूं। सर्वश्रेष्ठ राज्य विजेता बने।”

 

****

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close