संस्कृति

हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी सचिव डॉ कर्म सिंह को ओकार्ड सम्मान

No Slide Found In Slider.

 

 

ओजस सेंटर फॉर आर्ट एंड रीडरशिप डेवलपमेंट संस्थान दिल्ली ( ओकार्ड ) द्वारा हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी सचिव डॉ कर्म सिंह को लेखन, संपादन, साहित्य कला संवाद का डिजिटल मीडिया पर लाइव प्रसारण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु ओकार्ड सम्मान से सम्मानित किया गया। यह जानकारी आज यहां ओकार्ड संस्थान अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कार्यक्रम के उपरांत मीडिया में दी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

उन्होंने बताया कि डॉ कर्म सिंह ने दयानंद स्वामी के साथ-साथ अन्य रचनाओं के माध्यम से लोगों को साहित्य का ज्ञान प्रदान किया है इसके साथ अन्य क्षेत्रों में भी डॉ कर्म सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी सचिव डॉ कर्म सिंह ने बताया कि ओकार्ड संस्थान द्वारा विगत 4 सालों से पुस्तक मेले के दौरान साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता रहा है इस वर्ष यह पुरस्कार मिलने से गौरवान्वित महसूस कर रहा हु कि इस वर्ष यह पुरस्कार मुझे प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि अकादमी द्वारा विगत 24 मई 2020 से अब तक लगातार साहित्य के क्षेत्र में साहित्य कला संवाद का ऑनलाइन प्रसारण किया जा रहा है जिसमें अब तक लगभग 700 कार्यक्रम प्रसारित किए जा चुके हैं। सम्मान मिलने से यह हमारी टीम के लिए गौरव की बात है जिसके लिए मैं ओकार्ड संस्थान का आभार व्यक्त करता हूं।.

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close