विविध

राजकीय उच्च पाठशाला सहल में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को सिखाए सुरक्षा के गुर

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला। अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर 13 अक्तूबर को राजकीय उच्च पाठशाला सहल में भूकंप से बचाव के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को भूकंप आने पर झुकने, ढकने और पकड़ने का अभ्यास करवाया गया।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

कार्यक्रम में मुख्याध्यापिका श्रीमती नीतिमा चंदेल ने बच्चों को पॉक्सो एक्ट तथा गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार, आपदा के समय विद्यालय से सुरक्षित निकासी की योजना, सुरक्षा चिह्नों और आपातकालीन नंबरों के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों और शिक्षक-अध्यापिकाओं ने भाग लिया। इसका उद्देश्य बच्चों को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक करना और आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा के लिए तैयार करना रहा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close