ब्रेकिंग-न्यूज़

अमर चंद चौहान बने हिमाचल प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति आनी के अध्यक्ष

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति खंड आनी की बैठक उपमंडल कार्यालय आनी के सभागार आनी में उपमंडलाधिकारी नागरिक आनी लक्ष्मण कनेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई । कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में आयोजित किया गया । उद्धाटन सत्र में द्वीप प्रज्ज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने मुख्य अतिथि, राज्य और जिला इकाई से आए अतिथियों तथा उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया ।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

मंच संचालक प्रवक्ता कुन्दन शर्मा ने खंड आनी पूरी रिपोर्ट सम्मेलन में रखी । एच जी वी एस राष्ट्रीय कन्वीनर एवं राज्य उपाध्यक्ष सुनीता चंदेल ने एच जी वी एस के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला तथा वैज्ञानिक सोच अपनाने पर बल दिया । मुख्य अतिथि एस डी एम आनी लक्ष्मण कनेट ने एच जी वी एस पर्यावरण , शिक्षा , नशा निवारण , महिला सशक्तिकरण आदि के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की प्रशंसा की तथा इसे राष्ट्रीय महत्व के लिए आवश्यक माना ।
उद्घाटन सत्र के पश्चात संगठनात्मक सत्र का आयोजन लाल सिंह ठाकुर सेवानिवृत प्रधान , सनोहरू देवी प्रधान जीपी शिल्ली तथा हँसा वर्मा प्रधान जीपी च्वाई की अध्यक्षता में किया गया । इस अवसर पर एच जी वी एस राज्य सचिव सत्यवान पुण्डीर ने एच जी वी एस का संगठनात्मक ब्योरा दिया तथा निर्वाचित होने वाली खंड इकाई को निष्ठापूर्वक कार्य का आवाहन किया । इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामानंद , डॉ प्रकाश आचार्य , तिलका ठाकुर , रंजना शर्मा , संदीपना ठाकुर तथा मीनाक्षी शर्मा ने खंड आनी के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया ।
तत्पश्चात सर्वसम्मति से एच जी वी एस खंड आनी चुनाव किया गया । जिसमें अमर चंद चौहान अध्यक्ष , सनोहरू देवी तथा रंजना शर्मा उपाध्यक्ष , कुन्दन शर्मा सचिव , डॉ प्रकाश आचार्य तथा ध्यान ठाकुर सह सचिव तथा मीनाक्षी शर्मा को सह सचिव बनाया गया । पोविंदर चौहान , श्यामानंद , तिलका ठाकुर तथा संदीपना ठाकुर को सलाकार बनाया गया । हंसा वर्मा ,रामानंद , तुलसी शर्मा , शनि ठाकुर, मोहर सिंह, कविता ठाकुर, सुषमा ठाकुर ,ममता वर्मा ,रणवीर , मीना देवी , लीला देवी, शीला देवी तथा वीणा देवी को सदस्य निर्वाचित किया गया । दीवान राजा को प्रेस सचिव तथा गुलपाल ठाकुर को विशेष आमंत्रित सदस्य निर्वाचित किया गया।
कार्यक्रम में राज्य उपाध्यक्ष डॉ आर के शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण , तथा जिला सचिव हीरा लाल ने संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर चंद चौहान ने सभी का धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया तथा सभी से मिलजुलकर कार्य करने वो सहयोग का निवेदन किया ।
जिला सह सचिव मान ठाकुर ने smmeln में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का औपचारिक धन्यवाद किया । सम्मेलन में आनी खंड के एच जी वी एस के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close