नौहराधार को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब

नौहराधार खंड की खंड स्तरीय 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़कों की खेल कूद प्रतियोगिता में पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार ने सर्व श्रेष्ठ विद्यालय का खिताब अपने नाम किया ।
नौहराधार विद्यालय ने वॉली बाल तथा योग में प्रथम एवं बैडमिंटन में द्वितीय स्थान की ट्रॉफी के साथ कुल चार खिताब अपने नाम किए। खंड खेल प्रभारी वीरेंद्र सिंग एवं सह प्रभारी मधु पुंडीर ने बताया कि वाली बाल में नौहराधार विद्यालय ने प्रथम तथा देवामानल ने द्वितीय,कबड्डी में पी वाई पी विद्यालय चाढ़ना ने प्रथम तथा पुनर धार ने द्वितीय , बैडमिंटन में बौगधार ने प्रथम तथा नौहराधार ने द्वितीय ,योग में नौहराधार ने प्रथम एवं चौरास ने द्वितीय स्थान की ट्रॉफी अपने नाम की। खो खो का फाइनल मुकाबला देवमानल एवं लाना चेता के मध्य हुआ जिसमें देवमानल ने लाना चेता को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
गौरतलब हे कि नौहराधार विद्यालय पिछले कई वर्षों से लगातार कभी छात्रों तो कभी छात्राओं की प्रतियोगिताओं में सर्व श्रेष्ठ विद्यालय का खिताब अपने नाम करता आया है । इस सफलता पर उपाध्यक्ष पंचायत समिति संगडाह दिनेश ठाकुर ,विद्यालय संरक्षक जोगेंद्र चौहान, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष भगत सिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष पूनम चौहान आदि ने विद्यालय के छात्र खिलाड़ियों ,प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा मधु पुंडीर, शारीरिक शिक्षक शशि पाल चौहान एवं वी टी सुरक्षा ओम प्रकाश पुंडीर सहित समस्त स्टाफ सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


