ब्रेकिंग-न्यूज़

असर विशेष: ड्रोन से पहुंचा तिरंगा, डाक विभाग ने रचा नया इतिहास

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

मंडी, 14 अगस्त 2026।

ashb advt_page-0001

आजादी के जश्न से ठीक पहले मंडी में भारतीय डाक विभाग ने तकनीक और देशभक्ति का अनूठा संगम पेश किया। पहली बार ड्रोन के जरिए मंडी प्रधान डाकघर से रेहड़धार शाखा डाकघर तक भारत का राष्ट्रीय ध्वज भेजकर उसकी डिलीवरी की गई। इस ऐतिहासिक पहल ने डाक सेवाओं में तकनीक के नए दौर की शुरुआत का संदेश दिया।

ड्रोन के माध्यम से भेजे गए राष्ट्रीय ध्वज को क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक और ऑनरेरी सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त)  करतार सिंह को सम्मानपूर्वक सौंपा गया। इस विशेष कार्यक्रम से केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने रिमोट के जरिए बटन दबाकर ड्रोन को रवाना किया और राष्ट्रीय ध्वज की डिलीवरी का शुभारंभ किया।

No Slide Found In Slider.

केंद्रीय मंत्री ने भारतीय डाक विभाग की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसे तकनीक के माध्यम से डाक सेवाओं को अधिक मजबूत, तेज और जनसुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह, निदेशक डाक सेवाएं हरजिंदर सिंह भट्टी, उप-अधीक्षक डाकघर मंडी मंडल संजय कुमार और मंडी प्रधान डाकघर की पोस्टमास्टर नेहा सांख्यान सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों के मुताबिक, ड्रोन के जरिए डाक पहुंचाने की यह परियोजना देश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। शुरुआती परिणाम बेहद उत्साहजनक रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों तक डाक एवं जरूरी सामग्री पहुंचाने में ड्रोन तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। मंडी से शुरू हुई यह उड़ान सिर्फ तिरंगे की डिलीवरी नहीं, बल्कि बदलती डाक सेवाओं और आधुनिक तकनीक की नई उड़ान का संकेत भी है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close