ब्रेकिंग-न्यूज़

सात वर्षीय याशाक भाटेरिया ने लॉजिकिड्स ओलंपियाड में हासिल की पांचवीं अंतरराष्ट्रीय रैंक

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

शिमला: ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़, शिमला के कक्षा पहली के सात वर्षीय छात्र याशाक भाटेरिया ने लॉजिकिड्स ओलंपियाड 2025-26 के अंतिम चरण में पांचवीं अंतरराष्ट्रीय रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

No Slide Found In Slider.

मार्च 2026 में उत्तर क्षेत्र के तहत आयोजित इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 64 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए याशाक को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया, जबकि विद्यालय के 23 अन्य विद्यार्थियों ने भी पदक और प्रमाणपत्र हासिल किए।

No Slide Found In Slider.

याशाक स्वभाव से बेहद जिज्ञासु और जिम्मेदार हैं। उन्हें जलीय जीवन और मछलियों से जुड़ी किताबें पढ़ना विशेष रूप से पसंद है। नई चीजों को जानने और समझने की उनकी उत्सुकता उन्हें सीखने के लिए लगातार प्रेरित करती है।

विद्यालय ने याशाक सहित सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनकी मेहनत व समर्पण की सराहना की।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close