ब्रेकिंग-न्यूज़

HPBOSE से CBSE की ओर बड़ा कदम! हिमाचल के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग ने राज्य के कई सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 से Central Board of Secondary Education (CBSE) पैटर्न लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ashb advt_page-0001

निदेशालय स्कूल शिक्षा, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चयनित स्कूलों को Himachal Pradesh Board of School Education (HPBOSE) से CBSE में स्थानांतरण (अफिलिएशन) के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जो फिलहाल प्रक्रिया में है।

हालांकि, CBSE के अफिलिएशन पोर्टल “SARAS 6.0” से “SARAS 7.0” में बदलाव के कारण मंजूरी मिलने में कुछ देरी हो रही है।

No Slide Found In Slider.

इस बीच, विभाग ने स्पष्ट किया है कि CBSE से जुड़े स्कूलों में 1 अप्रैल 2026 से ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को किसी तरह की असुविधा से बचाने के लिए संबंधित स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बालवाटिका-1 से लेकर सीनियर सेकेंडरी (10+2) तक की कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया तुरंत शुरू करें और शैक्षणिक गतिविधियां भी आरंभ करें।

शिक्षा विभाग ने यह भी कहा है कि सभी स्कूलों को CBSE के नियमों और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा, ताकि पढ़ाई में निरंतरता बनी रहे।

इस आदेश में बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के कई स्कूल शामिल हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close