सम्पादकीय

अनुभाग अधिकारी भर्ती नियमों में संशोधन का सचिवालय सेवाएं महासंघ ने किया विरोध

No Slide Found In Slider.

अनुभाग अधिकारी भर्ती नियमों में संशोधन का सचिवालय सेवाएं महासंघ ने किया विरोध

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं महासंघ की बैठक महासंघ के अध्यक्ष श्री राजिन्द्र सिंह (मिंयॉ) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । इस बैठक में महासंघ के प्रधान सचिव श्री विजेन्द्र सिंह, मुख्य सलाहकार श्रीमति गीता देवी, सलाहकार श्री ज्योति चौहान, श्री तुलसी राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री महिन्दर शर्मा, संदीप कुमार, महासंघ के समस्त पदाधिकारिगणों व सदस्यगणों ने भाग लिया । इस बैठक में सचिवालय में अनुभाग अधिकारी पद के लिए प्रचलित भर्ती एवं प्रोन्नत नियमों में संशोधनों को लेकर जो प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है पर चर्चा की गयी है। बैठक में महासंध द्वारा अनुभाग अधिकारी पद के प्रचलित भर्ती एवं प्रोन्नत नियमों में किसी भी प्रकार के संशोधन को लेकर विरोध व्यक्त किया गया । इस संबन्ध में महासंध द्वारा माननीय मुख्य सचिव, हिमाचल प्रदेश को भी अनुभाग अधिकारी के भर्ती एवं प्रोन्नति नियमों में किसी भी प्रकार का संशोधन न करने बारे ज्ञापन पहले ही दे दिया गया है। इस संबन्ध में माननीय मुख्यमन्त्री महोदय को भी अवगत करा दिया गया है उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि अनुभाग अधिकारी के भर्ती एवं प्रोन्नत नियमों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होगी ।

No Slide Found In Slider.

 

सचिवालय महासंघ द्वारा यह निर्णय लिया गया कि यदि अनुभाग अधिकारी के भर्ती एवं प्रोन्नति नियमों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ की जाती है तो महासंध इसका पूरजोर विरोध करेगा व आगामी रणनीति बनाने के लिए बाध्य होगा जिसके लिए सचिवालय प्रशासन जिम्मेबार होगा ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close