ब्रेकिंग-न्यूज़

1 एच.पी. (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी सोलन द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर ATC-247 का आयोजन

No Slide Found In Slider.

 

 

सोलन, 21 अगस्त 2026।
1 एच.पी. (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी, सोलन द्वारा 18 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक Eternal University, Baru Sahib में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (ATC-247) का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक प्रशिक्षण एवं अनुभव प्रदान करना है।1 एच.पी. (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी सोलन द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर ATC-247 का आयोजन
इस दस दिवसीय शिविर में 600 एनसीसी गर्ल कैडेट्स भाग ले रही हैं। कैडेट्स को अनुभवी एनसीसी प्रशिक्षण स्टाफ के मार्गदर्शन में विभिन्न सैन्य, शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिविर के सुचारू संचालन एवं प्रभावी प्रशिक्षण के लिए 02 अधिकारी, 05 जेसीओ, 10 एनसीओ, 01 जीसीआई, 07 एएनओ, 05 सीटीओ तथा सहायक सिविल स्टाफ अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग एवं हथियार संचालन जैसे महत्वपूर्ण एनसीसी विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ कैडेट्स के ज्ञान एवं जागरूकता को बढ़ाने के लिए विभिन्न व्याख्यान एवं जागरूकता सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें एनसीसी के उद्देश्य एवं लक्ष्य, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं रोबोटिक्स में भविष्य की संभावनाएं तथा एसएसबी मार्गदर्शन जैसे समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। इन सत्रों का उद्देश्य कैडेट्स को बदलते तकनीकी एवं सामाजिक परिवेश से परिचित कराना तथा उन्हें भविष्य की शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं प्रतियोगी चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
शिविर में कैडेट्स की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करने के लिए बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता, बेस्ट इंस्टीट्यूशन प्रतियोगिता, बेस्ट ड्रिल स्क्वाड प्रतियोगिता, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ टीमवर्क, नेतृत्व एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर मिल रहा है।
ATC-247 कैडेट्स के लिए एक ऐसा समग्र मंच सिद्ध हो रहा है, जहां उन्हें सैन्य कौशल के साथ-साथ नेतृत्व, संचार कौशल, रचनात्मकता, तकनीकी जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास का अनुभव प्राप्त हो रहा है। शिविर का उद्देश्य अनुशासित, आत्मविश्वासी, जिम्मेदार एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित युवा नागरिकों का निर्माण करना है।
1 एच.पी. (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी, सोलन कैडेट्स को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं सार्थक अवसर प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह शिविर एनसीसी के आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन” को सार्थक करते हुए कैडेट्स में राष्ट्र सेवा एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना को और मजबूत कर रहा है।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close