ब्रेकिंग-न्यूज़

मुख्यमंत्री ने शौर्य चक्र विजेताओं को बधाई दी

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

 

 

 

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा हिमाचल प्रदेश से सम्बन्ध रखने वाले दो जवानों को शौर्य चक्र प्रदान किया गया है।

ashb advt_page-0001

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वीरभूमि हिमाचल के ज्वालामुखी से सम्बन्ध रखने वाले अमित सिंह राणा को शौर्य चक्र से सम्मानित करने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। अमित सिंह राणा को भेजे अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश उनकी इस उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ है।

No Slide Found In Slider.

 

प्रदेश के कुटलैहड़ से सम्बन्ध रखने वाले बृजेश शर्मा को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उनकी ओर से यह पुरस्कार शहीद बृजेश की धर्मपत्नी श्वेता ने ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने बृजेश शर्मा की शहादत को नमन करते हुए कहा कि कृतज्ञ प्रदेशवासी उनके सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखेंगे।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close