विविध

जिला शिमला कार्यकारिणी में वन विभाग से नृपजीत सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुना

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ की जिला शिमला कार्यकारिणी के चुनाव गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर व उद्यान विभाग अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता में उद्यान विभाग निदेशालय सभागार में सम्पन्न हुए। राजपत्रित अधिकारी सुशील शर्मा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर व हरदयाल सिंह सहायक रिटर्निंग ऑफिसर हाउस की स्वीकृति से नियुक्त किये गए थे। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शिमला के चुनाव में जिला के 9 खंडों से 300 के लगभग कर्मचारी उपस्थित रहे इसके अलावा 22 विभागीय इकाइयों के पदाधिकारियों में भी चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। जिला शिमला कार्यकारिणी में वन विभाग से नृपजीत सिंह ठाकुर को अध्यक्ष व जलशक्ति विभाग से एल ड़ी चौहान को महासचिव चुना गया, इसके अलावा उपेंद्र जगटु को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ज्योति शर्मा को संयुक्त सचिव, बिशन चौहान को कोषाध्यक्ष, राजू वर्मा को उपाध्यक्ष, खेम राज को अतिरिक्त सचिव व शमशेर सिंह को संगठन सचिव चुना गया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
No Slide Found In Slider.

जिला शिमला एनजीओ की चुनी हुई कार्यकारिणी ने संवैधानिक शपथ लेने के बाद ऐलान किया कि जल्द कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा तथा प्रदेश स्तर पर महासंघ के चुनाव सम्पन्न करवाकर सभी श्रेणियों का संयुक्त मांगपत्र तैयार करके जेसीसी की बैठक करवाई जाएगी।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close