ब्रेकिंग-न्यूज़

आपदा के समय जिम्मेदार रिपोर्टिंग और प्रमाणिक सूचना का प्रसार जरूरी

No Slide Found In Slider.

शिमला, 6 अगस्त।

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (HPSDMA), राजस्व विभाग की ओर से वीरवार को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों के लिए “आपदा के दौरान मीडिया संचार एवं सूचना प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य आपदा के समय मीडिया की क्षमता को मजबूत करना, जिम्मेदार रिपोर्टिंग, संकट संचार तथा प्रमाणिक सूचनाओं के प्रभावी प्रसार को बढ़ावा देना रहा।

No Slide Found In Slider.

कार्यशाला की अध्यक्षता डॉ. पुष्पेंद्र राणा, निदेशक-सह-विशेष सचिव (राजस्व-आपदा प्रबंधन) ने की। इस अवसर पर निशांत ठाकुर और सुनील वर्मा, अतिरिक्त सचिव (राजस्व-आपदा प्रबंधन) भी उपस्थित रहे। तकनीकी सत्र हृदयेश जोशी और मयंक अग्रवाल ने लिए।

कार्यशाला में आपदा के दौरान अफवाहों से बचने, प्रमाणिक जानकारी के प्रसार और प्रशासन तथा मीडिया के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि आपदा की स्थिति में सही और समयबद्ध सूचना लोगों में भय और भ्रम को रोकने के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के अंत में मीडिया समन्वय एवं प्रमाणिक सूचना के प्रसार को लेकर संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close