ब्रेकिंग-न्यूज़

नशे से दूरी का संदेश, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में दिखाया हुनर

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

सहल, 1 अगस्त। राजकीय उच्च विद्यालय सहल में शनिवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। तहसील वेलफेयर अधिकारी सतीश शर्मा और  हीरा नंद शांडिल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खेलकूद के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

ashb advt_page-0001

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यह संदेश देना रहा कि जीवन में सकारात्मक गतिविधियों, खेलकूद और रचनात्मक कार्यों को अपनाकर नशे जैसी बुराइयों से दूर रहा जा सकता है। कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता, सस्वर कविता पाठ, कैलीग्राफी, 100, 200 व 400 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप तथा हाई जंप जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जूनियर विंग में सस्वर कविता पाठ में आठवीं कक्षा के विनीत ने प्रथम, मनन ने द्वितीय तथा काजल ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में विनीत प्रथम, आठवीं कक्षा की हर्षिता द्वितीय और छठी कक्षा के गौरव तृतीय रहे। कैलीग्राफी में सातवीं कक्षा की तनवी ने प्रथम, हर्षिता ने द्वितीय और छठी कक्षा की नैन्सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

No Slide Found In Slider.

खेल प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर विंग की लड़कों की 100 मीटर दौड़ में तरुण प्रथम, विनीत द्वितीय और कुशल तृतीय रहे। 200 मीटर में दिलीप खड़का प्रथम, विनीत द्वितीय और मनन तृतीय रहे, जबकि 400 मीटर में तरुण ने प्रथम, दिलीप खड़का ने द्वितीय और कुशल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप में तरुण प्रथम, विनीत द्वितीय और नवीन तृतीय तथा हाई जंप में दिलीप खड़का प्रथम, तरुण द्वितीय और नवीन तृतीय रहे।

जूनियर विंग की लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में लक्षिता प्रथम, नैन्सी द्वितीय और तनवी तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में काजल ने प्रथम, हिमांशी ने द्वितीय और गायत्री ने तृतीय स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप में गायत्री प्रथम, हिमांशी द्वितीय और वर्षा तृतीय तथा हाई जंप में गायत्री प्रथम, वर्षा द्वितीय और हिमांशी तृतीय रहीं।

सीनियर विंग की लड़कों की प्रतियोगिताओं में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 100 मीटर दौड़ में दसवीं कक्षा के अरुण ने प्रथम, रितिक ने द्वितीय और नौवीं कक्षा के प्रणव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में रितिक प्रथम, प्रणव द्वितीय और अरुण तृतीय रहे। 400 मीटर में अरुण प्रथम, नौवीं कक्षा के जतिन द्वितीय और रितिक तृतीय रहे।

लॉन्ग जंप में अरुण ने प्रथम, रितिक ने द्वितीय और प्रणव ने तृतीय स्थान हासिल किया। हाई जंप में भी अरुण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रितिक द्वितीय और नौवीं कक्षा के कार्तिक तृतीय रहे।

विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती नीतिमा चंदेल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों की भागीदारी और उत्साह की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय में भविष्य में भी इस तरह की जागरूकता एवं गतिविधियां आयोजित करवाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को “नशे से दूर, खेल और सकारात्मक गतिविधियों के करीब” रहने का संदेश दिया

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close