विविध

डीए एरियर से फाइव डे वीक तक, सचिवालय महासंघ ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखा मांगपत्र

मुख्यमंत्री के समक्ष सचिवालय कर्मचारियों की चार बड़ी मांगें, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

मुख्यमंत्री के समक्ष सचिवालय कर्मचारियों की चार बड़ी मांगें, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

शिमला, 17 जुलाई। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं महासंघ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। महासंघ के अध्यक्ष राजिंदर सिंह (मियां) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें लंबित डीए एवं डीए एरियर का भुगतान, प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (फाइव डे वीक) लागू करना, केंद्र सरकार की तर्ज पर सभी कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) का लाभ देना तथा सचिवालय भत्ते से वंचित कर्मचारियों को सचिवालय भत्ता प्रदान करना शामिल है।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के प्रधान सचिव विजेंद्र सिंह, मुख्य सलाहकार गीता देवी, सलाहकार ज्योति चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुलसी राम, महेंद्र शर्मा, संदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

महासंघ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन पर शीघ्र सकारात्मक विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा। महासंघ ने उम्मीद जताई कि लंबे समय से लंबित मांगों का जल्द समाधान होगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close