आर्य गर्ल्स सीनियर सेक्रेटरी स्कूल में नशे पर प्रहार

राष्ट्रीय विकास संस्था, हिमाचल प्रदेश के द्वारा आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिमला में ‘नशा निवारण – समय की पुकार’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में शिमला के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे के दुष्प्रभावों तथा इसके विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिमला की कक्षा दसवीं की छात्रा अलीना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। डीएवी शिमला ने द्वितीय तथा शिमला पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपम गुलरिया ने राष्ट्रीय विकास संस्था, हिमाचल प्रदेश के सभी गणमान्य सदस्यों का कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का भी धन्यवाद किया। प्रधानाचार्या ने विजेता छात्रा अलीना को उसकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए विद्यालय के शिक्षकों एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।




