विविध

18 जुलाई को जेयूआईटी का 7वां दीक्षांत समारोह, 2,244 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

No Slide Found In Slider.

वाकनाघाट (सोलन), 17 जुलाई। जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (जेयूआईटी), वाकनाघाट में शनिवार, 18 जुलाई को विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कविंद्र  गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और स्नातक विद्यार्थियों को दीक्षांत संबोधन देंगे।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) आर.के. शर्मा स्वागत उद्बोधन देंगे तथा विश्वविद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। रिपोर्ट में शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार, उद्योग-अकादमिक सहयोग, प्लेसमेंट, स्टार्टअप इकोसिस्टम तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनु भास्कर गौर भी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और उन्हें नेतृत्व, नवाचार, नैतिक मूल्यों तथा आजीवन सीखने की भावना के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर 2,244 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 1,966 बी.टेक., 3 इंटीग्रेटेड एम.टेक., 69 एम.टेक., 116 एम.एससी. तथा 90 पीएचडी उपाधियां शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक सहित अन्य शैक्षणिक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत और उपलब्धियों का उत्सव होने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में कुशल पेशेवर, शोधकर्ता तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेगा। समारोह में विश्वविद्यालय की गवर्निंग काउंसिल एवं एकेडमिक काउंसिल के सदस्य, संकाय सदस्य, पूर्व छात्र, अभिभावक तथा अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close