विविध

एसजेवीएन में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक, हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा

No Slide Found In Slider.

शिमला, 16 जुलाई।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

एसजेवीएन लिमिटेड के परिसर में गुरुवार को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), शिमला (कार्यालय-2) की छमाही बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने की। इस दौरान शिमला स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा की गई तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित राजभाषा लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में अजय कुमार शर्मा ने कहा कि सभी सदस्य कार्यालय राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अधिकतम सरकारी कामकाज हिंदी में करने के प्रयास निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। बैठक के दौरान उन्होंने नराकास, शिमला (कार्यालय-2) की अध्यक्षता का कार्यभार भारतीय रिजर्व बैंक को सौंपते हुए शुभकामनाएं भी दीं।
भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अनूप किशोर ने कहा कि वर्ष 2015 से एसजेवीएन के नेतृत्व में नराकास शिमला (कार्यालय-2) ने अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि समिति ने नियमित बैठकों और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि संसदीय राजभाषा समिति ने भी एसजेवीएन की अध्यक्षता में गठित नराकास की कार्यप्रणाली की सराहना की है।
बैठक में एसजेवीएन के विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) बलजीत सिंह, नराकास-2 के सदस्य-सचिव आशीष पंत सहित शिमला स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और बैंकों के 54 वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close