विशेष

असर विशेष : आरकेएमवी की एनसीसी कैडेट्स ने ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में रचा इतिहास, सभी ने हासिल किया ग्रेड ‘ए’

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला, 13 जुलाई। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी), शिमला में सोमवार को एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाली एनसीसी कैडेट्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

ashb advt_page-0001

समारोह में महाविद्यालय के उपाचार्य डॉ. कार्तिक चौहान तथा मेजर डॉ. लक्ष्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी कैडेट्स को उनकी मेहनत, अनुशासन और एनसीसी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No Slide Found In Slider.

महाविद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय रहा कि एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में सभी कैडेट्स ने ग्रेड ‘ए’ प्राप्त किया। यह उपलब्धि उनके समर्पण, उत्कृष्ट प्रदर्शन और कठोर प्रशिक्षण का परिणाम है।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल कैडेट्स को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने संस्थान का गौरव बढ़ाया है। साथ ही यह उपलब्धि अन्य छात्राओं को भी अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close