शिक्षा

स्कूलों में WASH मिशन लागू, शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

स्कूलों में अब स्वच्छता पर विशेष फोकस, शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश
शिमला, 3 जुलाई।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में जल, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई (WASH) से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा के सभी उपनिदेशकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे गए हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर स्कूलों में स्वच्छता संबंधी आदतों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों में सुरक्षित पेयजल के उपयोग, साबुन से नियमित हाथ धोने और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित की जाए।
निर्देशों में विद्यालयों के शौचालयों और अन्य स्वच्छता सुविधाओं के उचित उपयोग एवं नियमित रखरखाव पर विशेष बल दिया गया है। इसके अलावा कचरे के पृथक्करण, सुरक्षित निस्तारण तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग ने कहा है कि कहानी सुनाने, पोस्टर निर्माण, वॉल पेंटिंग, स्वच्छता अभियान, प्रार्थना सभा में संदेश तथा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वच्छता संबंधी व्यवहार विकसित किया जाए। साथ ही स्वच्छता से जुड़े विशेष दिवसों का आयोजन कर WASH गतिविधियों को विद्यालयों की नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाया जाए।
विभाग ने सभी उपनिदेशकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के सभी विद्यालयों में इन निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और इसकी नियमित निगरानी भी करें।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close