ब्रेकिंग-न्यूज़

IEEE DSSYWC 2025-26 में जेयूआईटी की IEEE स्टूडेंट ब्रांच का शानदार प्रदर्शन, कई राष्ट्रीय सम्मान हासिल

No Slide Found In Slider.

वाकनाघाट।

No Slide Found In Slider.

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (जेयूआईटी), वाकनाघाट की IEEE स्टूडेंट ब्रांच ने IEEE Delhi Section Students, Young Professionals, Women in Engineering and Life Members Congress (DSSYWC) 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान अपने नाम किए हैं। यह सम्मेलन नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT), द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में देशभर से IEEE की विभिन्न स्टूडेंट ब्रांचों, यंग प्रोफेशनल्स, वूमेन इन इंजीनियरिंग और लाइफ मेंबर्स ने भाग लिया। जेयूआईटी की IEEE स्टूडेंट ब्रांच ने अपनी सक्रियता, तकनीकी नवाचार, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों के आधार पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।

No Slide Found In Slider.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सफलता पर IEEE स्टूडेंट ब्रांच के सभी पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं, फैकल्टी काउंसलर तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जेयूआईटी परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

IEEE DSSYWC, IEEE दिल्ली सेक्शन का एक प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजन है, जिसमें छात्रों को तकनीकी नवाचार, नेतृत्व विकास, नेटवर्किंग तथा पेशेवर कौशल को बढ़ावा देने का अवसर मिलता है। इस मंच पर प्राप्त सम्मान जेयूआईटी की शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्रों की प्रतिभा का प्रमाण हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close