ब्रेकिंग-न्यूज़

शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका! हिमाचल में 5623 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन 22 मार्च 2026 (रविवार) को होगा ; CBSE सब-कैडर में 5623 पदों पर होगी स्क्रीनिंग टेस्ट

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

CBSE सब-कैडर में 5623 पदों पर होगी स्क्रीनिंग टेस्ट, 11 फरवरी से आवेदन शुरू

 

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने CBSE सब-कैडर–2026 के तहत प्रतिनियुक्ति (Deputation) के लिए 5623 पदों पर स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित करने की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती 134 सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों के लिए की जाएगी।

No Slide Found In Slider.

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। लेट फीस के साथ आवेदन 25 से 27 फरवरी तक किए जा सकेंगे। आवेदन में सुधार के लिए 28 फरवरी से 1 मार्च तक का समय दिया गया है। स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन 22 मार्च 2026 (रविवार) को होगा।

No Slide Found In Slider.

 आवेदन शुल्क

  • सामान्य शुल्क: ₹500

  • विलंब शुल्क (लेट फीस): ₹600 अतिरिक्त

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।

 इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में प्रिंसिपल (134), लेक्चरर (विभिन्न विषयों), टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल, नॉन-मेडिकल), शास्त्री, भाषा शिक्षक, ड्राइंग मास्टर, पीईटी और जेबीटी (640 पद) सहित कुल 5623 पद शामिल हैं।

HPBOSE की भूमिका केवल स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित करने और मेरिट सूची जारी करने तक सीमित रहेगी, जबकि पात्रता, प्रतिनियुक्ति और सेवा शर्तों से जुड़े मामलों का निर्णय शिक्षा निदेशालय करेगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close