विविध

आंतरिक रैंकिंग प्रक्रिया के तहत राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला का निरीक्षण

No Slide Found In Slider.

 

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2024–25 के लिए राजकीय महाविद्यालयों की आंतरिक रैंकिंग के लिए गठित समिति ने राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला का ऑन द स्पॉट मूल्यांकन एवं भौतिक सत्यापन किया। सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनुरीता सक्सेना ने निरीक्षण समिति का स्वागत किया और महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों उपलब्धियों एवं विकास कार्यक्रमों से अवगत कराया।उन्होंने शैक्षिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना, पुस्तकालय की सुविधाओं, प्रयोगशालाओं, छात्रावासों, आईसीटी सक्षम आदि की विस्तृत जानकारी दी । निरीक्षण दल ने महाविद्यालय की स्व- मूल्यांकन रिपोर्ट Self Assessment Report (SAR) के सहायक दस्तावेजों, शैक्षणिक अभिलेख, आधारभूत संरचना, संस्थागत उपलब्धियां व विभिन्न गुणवत्ता आश्वासन उपाय का गहन अध्ययन किया। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न मापदंडो के अंतर्गत प्रस्तुत दावों के समर्थन में प्रमाण एवं अभिलेख प्रस्तुत किए।समिति ने दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संकाय सदस्यों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों से भी संवाद किया ।
निरीक्षण समिति में निम्नलिखित सदस्य शामिल थे।
डॉ. प्रदीप कुमार कोंडल, डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, डॉ.हरबंस लाल शर्मा, डॉ. राकेश कुमार और डॉ. विशाल वालिया ।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close