स्वास्थ्य

28 जून को पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 साल के हर बच्चे तक पहुंचेगी पोलियो ड्रॉप्स

No Slide Found In Slider.

28 जून को पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 साल के हर बच्चे तक पहुंचेगी पोलियो ड्रॉप्स

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

मशोबरा, 24 जून 2026

 

28 जून 2026 को आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर उपमंडलाधिकारी (ना.) ग्रामीण, शिमला श्री मंजीत शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

 

एसडीएम मंजीत शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप्स से वंचित न रहे। उन्होंने निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों, दूरदराज एवं दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों तथा घुमंतू समुदायों के बच्चों तक भी पोलियो ड्रॉप्स पहुंचाने पर बल दिया।

 

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग तथा स्वयंसेवी संगठनों को अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही सीपी घणाहट्टी, ढली, शोघी तथा चीनी बंगला में स्थापित ट्रांजिट बूथों पर यात्रा कर रहे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

एसडीएम ने कहा कि शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी विभागों को टीम भावना से कार्य करना होगा। उन्होंने ऐसे बच्चों का भी डाटा संकलित करने के निर्देश दिए जो अपने परिवारों के साथ अस्थायी रूप से अन्य स्थानों पर गए हुए हैं, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से न छूटे।

 

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विकास खंड मशोबरा के सभी क्षेत्रों में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी, जिसके लिए 130 बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान के सफल संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेद विभाग, पंचायती राज संस्थाओं तथा स्वयंसेवकों सहित कुल 502 कार्मिक अपनी सेवाएं देंगे।

 

बैठक में बीएमओ मशोबरा डॉ. संजय रनौत ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक मशोबरा में 58,234 परिवारों को अभियान के अंतर्गत कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 जून को सभी बूथों तक कोल्ड चेन व्यवस्था के माध्यम से पोलियो वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पोलियो ड्रॉप्स पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा इनके कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं।

 

डॉ. रनौत ने बताया कि 29 एवं 30 जून 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथों पर अवश्य लाएं तथा पोलियो मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग दें।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close