‘स्वच्छ पर्वत-हरित पर्वत’ के संदेश के साथ शिमला में अनूठा पर्यावरण अभियान
प्लास्टिक मुक्त हिमाचल की ओर बड़ा कदम, शिमला में कपड़े के थैलों का वितरण

‘स्वच्छ पर्वत-हरित पर्वत’ के संदेश के साथ शिमला में अनूठा पर्यावरण अभियान
क्लीन हिल्स ग्रीन हिल्स अभियान के तहत शिमला में भव्य मानव श्रृंखला का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
शिमला, 23 जून 2026।
नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल द्वारा संचालित “क्लीन हिल्स ग्रीन हिल्स” पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज शिमला के ऐतिहासिक माल रोड एवं रिज क्षेत्र में एक भव्य मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पहाड़ों को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिमला स्थित रोटरी क्लब में आयोजित एक विशेष बैठक से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मीडिया इंचार्ज श्री करण नंदा जी एवम विशिष्ट अतिथियों के रूप मेँ श्री
प्यार सिंह कंवर जी, श्री
संदीप महाजन जी, श्री
रामा ठाकुर जी,
श्रीमति कमलेश शर्मा जी,
नीलम रोहल जी,
रंजना शर्मा जी,
रोमी ठाकुर जी,
की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में श्री करण नंदा ने नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल के अध्यक्ष श्री गुंजन मेहता द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं हरित हिमाचल केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान देने तथा इस जन-जागरूकता अभियान से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल के अध्यक्ष श्री गुंजन मेहता ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “क्लीन हिल्स ग्रीन हिल्स” अभियान का उद्देश्य केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। उन्होंने बताया कि शिमला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में लोगों को स्वच्छ पर्यटन, कचरा प्रबंधन एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा।
श्री मेहता ने विशेष रूप से शिमला इकाई के अध्यक्ष श्री अमित चौहान जी एवं उनकी सहयोगी सुश्री रचना जी के अथक प्रयासों और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह आयोजन एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान का स्वरूप ले पाया है।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों ने मानव श्रृंखला बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया तथा लोगों को प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
अंत में श्री गुंजन मेहता ने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी CSR Partners, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं नागरिकों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत प्राप्त सहयोग से ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों को नई ऊर्जा और व्यापकता मिल रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सभी CSR Partners TKW Fastners,Amyntas Media Works,Indivation Exports,Ample Auto,Lions Club Gurgaon City एवं सहयोगी संस्थाएं पर्यावरण संरक्षण के इस राष्ट्रीय अभियान में अपना अमूल्य योगदान देती रहेंगी।
“स्वच्छ पर्वत – हरित पर्वत, हमारी जिम्मेदारी – हमारा संकल्प” के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।




