ब्रेकिंग-न्यूज़

चौड़ा मैदान–पीटरहॉफ मार्ग पर रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक होगा पाइप लाइन कार्य  

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला की रिपोर्ट के आधार पर शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) को चौड़ा मैदान से पीटरहॉफ तक ट्रांसमिशन नेटवर्क (पैकेज-10) के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के कार्य हेतु अस्थायी अनुमति प्रदान की गई है। यह अनुमति 09 जुलाई, 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से प्रातः 8:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
आदेशानुसार उक्त अवधि के दौरान संबंधित मार्ग पर पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। कार्य के दौरान यातायात को पूर्णतः बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि एकतरफा यातायात को नियंत्रित एवं संचालित किया जाएगा ताकि आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो।
अनुमति की शर्तों के अनुसार कार्य निष्पादित करने वाली एजेंसी को पर्यावरण एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों एवं आवासीय क्षेत्रों के निकट निर्धारित ध्वनि मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कार्यस्थल पर यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक मार्शल, परावर्तक जैकेट, संकेतक बोर्ड एवं बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।
साथ ही, पैदल यात्रियों, एम्बुलेंस तथा अग्निशमन वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। सड़क पर किसी भी प्रकार का मलबा, खुदाई सामग्री अथवा निर्माण सामग्री नहीं छोड़ी जाएगी तथा कार्य पूर्ण होने के पश्चात मार्ग को यातायात हेतु साफ रखा जाएगा।
जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने आम जनता से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में संबंधित स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को तत्काल सूचित करना होगा।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close