शिक्षा

हिमाचल में ग्रीन एजुकेशन को नई दिशा: इको क्लब फॉर मिशन LiFE एक्टिविटी कैलेंडर लॉच

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

*शिमला*
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में पर्यावरण शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, सतत और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में एक नई पहल की गई है। यूनेस्को और हिमाचल प्रदेश सरकार ने इको क्लब फॉर मिशन LiFE गतिविधि कैलेंडर 2026–27 जारी किया है। यह कैलेंडर स्कूली बच्चों को पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी आसान और नियमित गतिविधियों में भाग लेने के लिए एक व्यवस्थित मार्गदर्शन प्रदान करेगा। इससे विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और सतत जीवनशैली की आदतों का विकास होगा।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर HP FUTURES पहल के अंतर्गत इस कैलेंडर के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण ज्ञान-आधारित संसाधन एवं मार्गदर्शक दस्तावेज भी जारी किए गए। भारत सरकार की मिशन LiFE (Lifestyle for Environment) पहल के अनुरूप तैयार यह कैलेंडर स्कूलों को एक स्पष्ट रोडमैप देगा, जिसके माध्यम से शिक्षक, इको क्लब प्रभारी और छात्र वर्षभर वृक्षारोपण, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान और जैव विविधता संरक्षण जैसी गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से कर सकेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

*ग्रीनिंग एजुकेशन और दक्षता-आधारित शिक्षा रिपोर्ट सहित कई ज्ञान आधारित संसाधन जारी*
इस दौरान हिमाचल प्रदेश स्टेट ऑफ ग्रीनिंग एजुकेशन रिपोर्ट तथा दक्षता-आधारित शिक्षा एवं 21वीं सदी के कौशलों पर आधारित रिपोर्ट के साथ-साथ अन्य ज्ञान-आधारित संसाधन एवं मार्गदर्शक दस्तावेज भी जारी किए गए। इनमें ग्रीन स्कूल क्वालिटी स्टैंडर्ड्स फॉर हिमाचल प्रदेश, इको क्लबों के लिए ग्रीनिंग एजुकेशन टूलकिट तथा शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों के लिए तैयार छह क्रियान्वयन-उन्मुख कार्यपत्र शामिल हैं। ये सभी संसाधन मिलकर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन को दर्शा रहे हैं। राज्य अब साक्ष्य-आधारित अध्ययन और रिपोर्टिंग से आगे बढ़कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में काम कर रहा है। इसका उद्देश्य ऐसे स्कूल विकसित करना है जो भविष्य के लिए तैयार हों, सभी बच्चों के लिए समावेशी हों और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हों। यह पूरी पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 के उद्देश्यों के अनुरूप है।
समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा है कि इको क्लब फॉर मिशन LiFE गतिविधि कैलेंडर और अन्य ज्ञान आधारित संसाधन स्कूलों में पर्यावरण शिक्षा को और अधिक व्यावहारिक बनाएंगे। इससे छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और सतत जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप भविष्य-उन्मुख शिक्षा प्रणाली को सशक्त करेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close