ब्रेकिंग-न्यूज़

खेलों में उत्कृष्टता की ओर बड़ा कदम, एनआईएस पटियाला में विशेष प्रशिक्षण ले रहे शारीरिक शिक्षा शिक्षक*

खेल विज्ञान, फिटनेस प्रबंधन और आधुनिक प्रशिक्षण प्रणालियों की बारीकियां सीख रहे 139 शिक्षक

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

*शिमला*

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। समग्र शिक्षा के माध्यम से प्रदेश के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को एशिया के अग्रणी खेल प्रशिक्षण संस्थान नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनएसएनआईएस), पटियाला में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में 139 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के दूसरे बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ हो गया है।
नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, पटियाला में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक सुमित निगलानी ने उपनिदेशक (अकादमिक) सुधीर कुमार रेड्डी, अकादमिक प्रभारी अजय झांगड़ा तथा एचपीडी स्पोर्ट्स एंड न्यूट्रिशन डॉ. पूजा की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम के प्रभारी एवं एडीपीईओ सोलन हेमराज ने मुख्य अतिथि और अधिकारियों का स्वागत किया तथा इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी स्कूलों के 139 शिक्षक भाग ले रहे हैं, जिनमें 12 महिला शिक्षक भी शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को खेलों की आधुनिक तकनीकों, फिटनेस प्रबंधन, खेल मनोविज्ञान, खेल पोषण, प्रशिक्षण पद्धतियों तथा विभिन्न खेल गतिविधियों से संबंधित नवीनतम जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को खेल विज्ञान और आधुनिक प्रशिक्षण प्रणालियों से परिचित करवाना है, ताकि वे विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण खेल प्रशिक्षण उपलब्ध करवा सकें।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

*एनएसएनआईएस से शिक्षकों को प्रशिक्षण उपलब्ध करवाना दूरदर्शी पहलः राजेश शर्मा*
समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप समग्र शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और खेल शिक्षा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि एनएसएनआईएस, पटियाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में हिमाचल के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को प्रशिक्षण उपलब्ध करवाना एक दूरदर्शी पहल है, जिससे विद्यालयों में खेल गतिविधियों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता दोनों में वृद्धि होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षित शिक्षक अपने विद्यालयों में आधुनिक खेल प्रशिक्षण की संस्कृति को बढ़ावा देंगे तथा प्रदेश के विद्यार्थियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

*प्रदेश के 650 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को चरणबद्ध तरीके से मिलेगा प्रशिक्षण*
प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के कुल 650 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को चरणबद्ध तरीके से एनएसएनआईएस, पटियाला में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी पहल की शुरुआत अप्रैल माह में हुई थी, जब शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला के पीटरहॉफ से 135 शिक्षकों के पहले बैच को प्रशिक्षण के लिए रवाना किया था। वर्तमान में 139 शिक्षकों का दूसरा बैच प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है, जबकि आगामी चरणों में शेष शिक्षकों को भी इसी प्रकार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौटने वाले शिक्षक अपने अनुभवों तथा आधुनिक खेल प्रशिक्षण पद्धतियों को विद्यालय स्तर तक पहुंचाएंगे। उनके सहयोग से प्रदेश के स्कूलों में खेल एवं शारीरिक शिक्षा को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और परिणामोन्मुख बनाने के लिए आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण मॉड्यूल भी विकसित किए जा सकेंगे। इससे विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा के विकास, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन तथा प्रतिस्पर्धी खेलों के प्रति रुचि को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिलेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close