संस्कृति

असर विशेष: घनाहट्टी की वादियों में पूरी हुई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म “ब्लाइंड कर्व” की शूटिंग

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

शिमला ज़िला के सुरम्य क्षेत्र घनाहट्टी में हाल ही में सस्पेंस और रोमांच से भरपूर फिल्म “ब्लाइंड कर्व” की शूटिंग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशिका ज्योत्सना भट्ट ने किया है, जिन्हें विज्ञापन जगत में लगभग 25 वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है।
फिल्म का निर्माण मुंबई स्थित प्रतिष्ठित प्रोडक्शन कंपनी येलो विंडोज़ के बैनर तले किया जा रहा है। इस प्रोडक्शन हाउस के संस्थापक वीरेंद्र सैनी और ज्योत्सना भट्ट हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद लेखक अभिमन्यु द्वारा लिखे गए हैं, जिन्होंने अपनी लेखनी से कहानी में रोमांच और रहस्य का अनूठा ताना-बाना बुना है।
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में वीरेंद्र सैनी, रीतिका शर्मा, केदार ठाकुर और अभिमन्यु नज़र आएंगे। वहीं शिमला रंगमंच से जुड़े प्रतिभाशाली कलाकार कपिल शर्मा ने लाइन प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभाली, जबकि फिल्म का आकर्षक आर्ट डायरेक्शन विक्रांत ठाकुर द्वारा किया गया।
फिल्म से जुड़े स्थानीय कलाकारों और तकनीकी टीम ने इसे अपने करियर का अब तक का सबसे यादगार और बेहतरीन अनुभव बताया। कलाकारों का कहना है कि पहली बार किसी निर्माण टीम ने न केवल समय पर भुगतान सुनिश्चित किया, बल्कि तय पारिश्रमिक से अधिक सम्मानजनक राशि देकर सभी का उत्साह भी बढ़ाया। निर्माता टीम के इस पेशेवर और उदार व्यवहार ने स्थानीय कलाकारों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है।
वहीं फिल्म के निर्माता वीरेंद्र सैनी और निर्देशिका ज्योत्सना भट्ट ने भी स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और सहयोगी टीम की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की खुलकर सराहना की। उनका कहना है कि पूरी टीम के बीच उत्कृष्ट तालमेल और आपसी सहयोग के कारण शूटिंग का कार्य निर्धारित समय में बेहद सुचारु रूप से पूरा हो सका।
फिल्म की पूरी टीम को विश्वास है कि “ब्लाइंड कर्व” दर्शकों को रोमांच से भरपूर एक यादगार सिनेमाई अनुभव देगी। साथ ही यह फिल्म भविष्य में अधिक से अधिक फिल्म निर्माताओं को हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों की ओर आकर्षित करेगी। इससे शिमला और प्रदेश के स्थानीय कलाकारों को नए अवसर मिलेंगे, उनका मनोबल बढ़ेगा और हिमाचल की रचनात्मक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्राप्त होगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close