ब्रेकिंग-न्यूज़

इंडोनेशिया के जकार्ता में कोडेवर इंटरनेशनल (Codeavour International) में छाए हिमाचल के स्कूली बच्चे

जीबीएसएसएस मंडी की टीम ने “Innovator Award for Out of the Box Idea” कैटेगरी में किया टॉप*

No Slide Found In Slider.

 

 

*मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व समग्र शिक्षा निदेशक ने उपलब्धि के लिए बच्चों को दी बधाई*

No Slide Found In Slider.

*शिमला*
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित Codeavour International प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी (GBSSS Mandi) के विद्यार्थियों ऋषभ ठाकुर एवं शिवांक कश्यप ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट “Smart Dam Monitoring and Alerting System” के लिए “Innovator Award for Out of the Box Idea” कैटेगिरी में पहला स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता जकार्ता स्थित BINUS University में आयोजित की गई।
विद्यार्थियों ने समग्र शिक्षा के “Inspiring Creative Minds (STEM)” प्रोजेक्ट के अंतर्गत तैयार किए गए अपने इनोवेटिव प्रोजेक्ट की अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसकी सराहना विभिन्न विशेषज्ञों और प्रतिभागियों द्वारा की गई। हिमाचल के स्कूली बच्चों की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।

*22 देशों की 266 टीमों के बीच हिमाचल ने दर्ज की शानदार उपस्थिति*
Codeavour International प्रतियोगिता में 22 देशों की कुल 266 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को तीन ट्रैक्स में आयोजित किया गया, जिनमें ट्रैक-1 में 184 टीमें, ट्रैक-2 में 39 टीमें तथा ट्रैक-3 में 44 टीमों ने हिस्सा लिया। टीम “हिमटेक” ने ट्रैक-1 के सीनियर वर्ग में हिमाचल प्रदेश एवं भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इससे पूर्व समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश द्वारा 7 अप्रैल 2026 को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर, शिमला में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जीबीएसएसएस मंडी के विद्यार्थियों ऋषभ ठाकुर एवं शिवांक कश्यप की टीम का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ, जिसका आयोजन 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को GITAM University में किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद टीम का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ।
इस पूरी प्रतियोगिता के दौरान क्वालिटी कोऑर्डिनेटर समग्र शिक्षा सोनिया शर्मा और जीबीएसएसएस मंडी के हेमंत कुमार ने मेंटर के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

No Slide Found In Slider.

*समग्र शिक्षा निदेशक ने बच्चों का लगातार मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन किया*
समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने लगातार इन बच्चों का मार्गदर्शन व प्रोत्साहन किया। समग्र शिक्षा निदेशक ने इन बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी आज वैश्विक मंचों पर अपनी प्रतिभा और नवाचार क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को STEM शिक्षा, नवाचार, रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने जकार्ता स्थित प्रसिद्ध Taman Mini Indonesia Indah का भी भ्रमण किया, जहां उन्हें विभिन्न संग्रहालयों एवं सांस्कृतिक स्थलों को देखने का अवसर मिला। इस दौरान विद्यार्थियों ने नई तकनीकों, संस्कृति एवं वैश्विक नवाचारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। स्टेम प्रोजेक्ट के तहत विद्यार्थियों को STEMpedia विशेषज्ञों द्वारा विशेष हैंड होल्डिंग सत्र भी प्रदान किए गए, जिनसे विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट को और अधिक बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली। विद्यार्थियों की संपूर्ण यात्रा एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता का समस्त खर्च समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश द्वारा वहन किया गया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close