विविध

पशुपालन कर्मचारियों की समस्याओं पर गरजी शिमला कार्यकारिणी, वेतन और पदोन्नति मुद्दे उठे प्रमुखता से

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

आज उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन, जिला शिमला डॉ नीरज मोहन की अध्यक्षता में पशुपालन कर्मचारी संघ, जिला शिमला की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक में सहायक निदेशक डॉ जोगिंदर, डॉ ग्रेक उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

बैठक में कार्यकारिणी अध्यक्ष  दिग्विजय औकटा ने जिले में कार्यरत पशुपालन कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उपनिदेशक महोदय के समक्ष रखा।

*कार्यकारिणी द्वारा द्वारा रखी गई प्रमुख मांगें:*

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

1. * पंचायत वेटरिनरी असिस्टैंट (PVA) कर्मियों का वेतन समय पर जारी हो* – जिला शिमला में कार्यरत PVA कर्मियों को पिछले कई महीनों से वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। संघ ने मांग की कि हर माह की 5 तारीख तक वेतन अनिवार्य रूप से जारी किया जाए।
2. *बैक डेट से नियमित होने वाले कर्मचारियों के आदेश शीघ्र जारी हों* – अनुबंध नीति के तहत सितंबर 25 में दो साल पुरा कर चुके नियमितीकरण के पात्र कर्मचारियों के आदेश लंबित होने से वरिष्ठता प्रभावित हो रहे हैं। उपनिदेशक महोदय से जल्द आदेश जारी करने की मांग की गई।
3. *मेडिकल रीइम्बर्समेंट बिलों भुगतान तुरंत हो* – कर्मचारियों के 6-8 माह से लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान एक माह के भीतर प्राथमिकता पर किया जाए।
4. *रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए* – पशु औषधालयों में पैरा-वेट स्टाफ के सैकड़ों पद खाली होने से फील्ड कार्य प्रभावित हो रहा है।
5. *जोखिम भत्ता व यात्रा भत्ता बढ़ाया जाए* – दुर्गम क्षेत्रों में सेवा दे रहे कर्मचारियों का भत्ता अपर्याप्त है।
6. *पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाई जाए* – योग्य कर्मचारियों की समयबद्ध डीपीसी की जाए।
7. *फील्ड किट व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो* – हर औषधालय में जरूरी दवा व उपकरण समय पर उपलब्ध हों।
8. *आवास सुविधा व कार्यालय भवनों की मरम्मत हो* – जर्जर औषधालयों की मरम्मत व स्टाफ आवास की व्यवस्था हो।

बैठक में महासचिव चेतन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव झिंटा, कोषाध्यक्ष हरीश खिंटा, मुख्य सलाहकार पवन, करुणा, रविंद्र, योगेन्द्र,उत्तम आदि सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने पशुपालन विभाग में कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया।

उपनिदेशक महोदय ने सभी मांगों को जायज बताते हुए तुरंत निदेशक महोदय के ध्यानार्थ लाकर प्राथमिकता पर समाधान का आश्वासन दिया।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close