शिक्षा

मेहनत की चमक से रोशन हुआ मशोबरा विद्यालय का गौरव

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा का कक्षा दसवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 91.66 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें 36 विद्यार्थियों में से 33 विद्यार्थी सफल घोषित हुए।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

विद्यालय की छात्रा लक्षिता शर्मा ने 646 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, गीतांजलि ने 635 अंक लेकर द्वितीय तथा कुसुम ने 627 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बनवारी लाल ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत एवं शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस संबंध में विद्यालय के मीडिया समन्वयक ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है।

विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष श्री उमाशंकर वर्मा तथा समस्त एसएमसी सदस्यों ने भी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को इस शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close