सम्पादकीय

केरल के लिए रवाना हुआ शिमला के विद्यार्थियों का दल

एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत सीखेंगे देश की विविधता

No Slide Found In Slider.

केरल के लिए रवाना हुआ शिमला के विद्यार्थियों का दल

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

शिमला

जिला शिमला के नए पीएम श्री विद्यालयों के चयनित विद्यार्थियों का एक दल ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षिक भ्रमण पर केरल के लिए रवाना हो गया है। यह विशेष यात्रा 2 मई से 6 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है। इस दौरान विद्यार्थियों को देश की विविध संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा।

 

यह दल उप शिक्षा निदेशक (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा बलविंदर गुलेरिया और प्रधानाचार्य श्री जय देव नेगी तथा जिला सयोजक डॉ मामराज पुंडीर के मार्गदर्शन में रवाना हुआ है। दल में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धामी के दो विद्यार्थी, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग के दो विद्यार्थी तथा पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धामी के प्रवक्ता नरेंद्र कुमार शामिल हैं।

 

ये सभी विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट हैं, बल्कि एनसीसी और एनएसएस के सक्रिय एवं प्रतिभाशाली स्वयंसेवक भी हैं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

भ्रमण के दौरान विद्यार्थी केरल के विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन करेंगे, जिससे उनके ज्ञान और दृष्टिकोण में व्यापक विस्तार होगा।

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शैक्षणिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना भी है।

 

दल के साथ एस्कॉर्ट शिक्षक नरेंद्र कुमार विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें हर स्तर पर उचित दिशा-निर्देश मिल सके।

 

इस संबंध में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के जिला समन्वयक डॉ मामराज पुंडीर ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें देश की विविधता को समझने का अनूठा अवसर प्रदान करते हैं।

 

समग्र शिक्षा, जिला शिमला ने इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक और प्रेरणादायक कदम बताया है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close