ब्रेकिंग-न्यूज़

BREAKING: हिमाचल के 51 शहरी निकायों में चुनावी रण सजा

1426 नामांकन दाखिल, कांगड़ा सबसे आगे; 17 मई को मतदान

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)


शिमला, 2 मई।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

हिमाचल प्रदेश में 51 शहरी निकायों के सामान्य चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक कुल 1426 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

जिलावार आंकड़ों में कांगड़ा जिला सबसे आगे रहा, जहां 269 नामांकन पत्र जमा हुए, जबकि हमीरपुर में सबसे कम 55 नामांकन दर्ज किए गए। इसके अलावा मंडी में 214, शिमला में 167, सोलन में 158, ऊना में 137, कुल्लू में 125, चंबा में 113, बिलासपुर में 96 और सिरमौर में 92 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

No Slide Found In Slider.

निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 6 मई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

BREAKING: हिमाचल के 51 शहरी निकायों में चुनावी रण सजा
Screenshot

मतदान 17 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक ईवीएम के माध्यम से कराया जाएगा।

चुनावी मैदान में बढ़ती उम्मीदवारों की संख्या से मुकाबला रोचक होने की संभावना है और सभी जिलों में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close