ब्रेकिंग-न्यूज़

जलशक्ति भवन में चुनाव: नवीन कुमार प्रधान, मनोज कुमार महासचिव निर्वाचित

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

आज  21 अप्रैल 2026 को जलशक्ति विभाग मुख्यालय यूनिट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी के त्रेयवार्षिक चुनाव जलशक्ति भवन में एल डी चौहान की अध्यक्षता में करवाये गए। चुनाव में नवीन कुमार को प्रधान, मनोज कुमार को महासचिव, सुरेश कुमार को कोषाध्यक्ष, रोशन लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा विशाल कुमार को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित प्रधान नवीन ने कहा कि जल्द एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की मांगों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। मनोज कुमार ने सरकार से मांग रखी कि चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 20 वर्ष की सेवा उपरांत मिलने वाली विशेष वेतन वृद्धि को बन्द करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण तथा सरकार इसको यथावत जारी रखे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close