स्वास्थ्य

मशोबरा में स्व. सीमा सरस्वती की स्मृति में 70 लोगों ने रक्तदान किया

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

शिमला, 20 अप्रैल। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्टाफ नर्स रहीं स्व. सीमा सरस्वती की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर मशोबरा के राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित शिविर में 70 लोगों ने रक्तदान किया। उमंग फाउंडेशन द्वारा मशोबरा की मंदिर कमेटी, व्यापार मंडल और स्व. सीमा सरस्वती के परिवार के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी खूनदान किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी और रक्तदान शिविर के संयोजक विनोद योगाचार्य ने बताया कि शिविर का उद्घाटन मशोबरा ढली वार्ड की काउंसलर विशाखा मोदी ने रक्तदान कर शिविर का उद्घाटन किया। मशोबरा निवासी सिस्टर सीमा सरस्वती मरीजों और समाज की निस्वार्थ सेवा में समर्पित रहती थीं। दो वर्ष पहले एक सड़क दुर्घटना में उनकी दुखद मृत्यु हो गई थी।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

प्रसिद्ध साहित्यकार नरेश देओग ने अपने जन्म के 52 वें वर्ष में 52 वीं बार रक्तदान किया।
भुवनेश्वरी शर्मा , अंशिका , शिवानी, अमृता ने भी रक्तदान किया । दिवंगत सिस्टर सीमा सरस्वती के पिता डीपी सरस्वती ने प्रमाण पत्र देकर रक्तदाताओं को सम्मानित किया ।

रक्तदान शिविर के संचालन में उमंग फाउंडेशन की ओर से रोहित दुगलेट, अभिषेक भागड़ा, अखिल चौधरी , शिवानी अत्री , वंदना, मीनाक्षी शबाब , सीमा सरस्वती के भाई संजय सरस्वती, अमित, लोकेंद्र एवं चेतन और सतीश ने सहयोग दिया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close