विशेषस्वास्थ्य

EXCLUSIVE: हिमाचल में इस उम्र वर्ग के लोग सबसे ज्यादा आ रहे कोरोना की चपेट में…

स्वास्थ्य महकमे ने दर्ज किया ग्राफ,बच्चों का ग्राफ कम

No Slide Found In Slider.

 

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों से यह आंकड़ा एकाएक बढ़ गया है। इस बीच सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। इसके अलावा और भी कई बंदिशें लागू कर दी हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

पहले कोरोना से 60 से 80 वर्ष के लोग ज्यादातर संक्रमित हो रहे हैं परंतु अब अगर उम्र के लिहाज से देखा जाए तो इस बार कोरोना से सबसे ज्यादा 31 से 40 वर्ष के लोगों ज्यादातर संक्रमित हो रहे है। इनकी दर 21.4 फीसदी है। अब 61 से 70 वर्ष के लोगों की संक्रमित होने की दर 8.1 फ़ीसदी है। इसके साथ ही 0 से 10 वर्ष वालों की दर 3.8 फीसदी, 11 से 20 वर्ष वालों की दर 11.0 फीसदी, 21 से 30 वर्ष वालों की दर 20.5 फीसदी, 41 से 50 वर्ष वालों की दर 17.2 फीसदी और 51 से 60 वर्ष वालों की दर 12.5 फीसदी है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

कोरोना से और कोरोना के नए वायरस ओमिक्रोन से खुद को बचाना बहुत जरूरी है। कोरोना को दूर रखने में मास्क सबसे बड़ा हथियार है। हालांकि आपका मास्क वायरस को रोकने में कितना सक्षम है ये जानना बहुत जरूरी है। कई लोग मास्क को गलत तरीके से पहनते हैं, जिससे आप संक्रमित हो सकते हैं।अगर बुख़ार और खांसी लगातार बढ़ रही है,और सांस लेने में दिक़्क़त हो रही है तो आपको मेडिकल सलाह लेने की ज़रूरत है। हो सकता है कि इसकी वजह कोरोना संक्रमण हो भी और नहीं भी।

 

असर टीम से भारती की रिपोर्ट…

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close