विविध

अक्षय तृतीया पर वर्मा ज्वेलर्स का “अलबेला मेला” शुरू, तीन शहरों में भव्य आभूषण प्रदर्शनी

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)


अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वर्मा ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए भव्य आभूषण प्रदर्शनी “अलबेला मेला” का आयोजन किया गया है। अक्षय तृतीया पर वर्मा ज्वेलर्स का “अलबेला मेला” शुरू, तीन शहरों में भव्य आभूषण प्रदर्शनीयह विशेष प्रदर्शनी 16 से 19 अप्रैल तक शिमला, सोलन और रोहड़ू में आयोजित की जा रही है, जहां ग्राहकों को पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइनों का शानदार संगम देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

शिमला में यह प्रदर्शनी होटल मरीना में आयोजित हो रही है, जबकि सोलन और रोहड़ू में वर्मा ज्वेलर्स के स्टोर पर इसका आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में पोल्की, डायमंड, कुंदन, एंटीक और ब्राइडल ज्वेलरी के आकर्षक कलेक्शन प्रस्तुत किए गए हैं, जो खासतौर पर शादी और त्योहारों के लिए उपयुक्त हैं।

No Slide Found In Slider.

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन महारानी प्रतिभा सिंह और डॉ. अमरीन कौर द्वारा किया गया। दोनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र में व्यापार और ग्राहकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आते हैं।

वर्मा ज्वेलर्स की क्रिएटिव डायरेक्टर श्रीमती पल्लवी वर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शनी ग्राहकों के प्रति उनके विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल आभूषण बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों को एक यादगार और विशेष अनुभव प्रदान करना है।

अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स भी रखे गए हैं। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को ₹4,000 तक का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके साथ ही पुराने गहनों पर एक्सचेंज सुविधा और विभिन्न आकर्षक छूट भी उपलब्ध हैं।

प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी और इसमें बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचकर खरीदारी का आनंद ले रहे हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close