विविध

बढ़ती बलात्कार की घटनाओं ने प्रदेश में लच्चर व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में विगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि दिनों दिन प्रदेश में हो रही हत्याओं और चोरी डकैतियों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी है।सरकार और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल सावित हो रहा है। भाजपा के इस शासनकाल में महिलाओं के उत्पीड़न व बढ़ती बलात्कार की धटनाओं ने प्रदेश में लच्चर व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी है।बेटी बचाओ बेटी पढाओ का भाजपा का नारा पूरा थोथल साबित हुआ है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
No Slide Found In Slider.

कुलदीप सिंह राठौर ने ऊना जिला के अंब में 15 साल की एक लड़की के साथ हुए जघन्य हत्या पर गहरा रोष जताते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की सरकार से मांग की है।उन्होंने कहा कि अपराधी बेखोफ होकर अपराध कर रहे है और प्रशासन मूक दर्शक बना है।

राठौर ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में विगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने के लिये उचित पग उठाये जाने चाहिए जिससे लोगों में क़ानून व्यवस्था पर भरोसा बना रहे।उन्होंने कहा कि लोगों के जान माल की रक्षा करना सरकार का दायित्व है जिसे वह सही ढंग से नही निभा रही है।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close