सम्पादकीय

HPTDC होटलों को लेकर उठे सवाल, भाजपा ने साधा सरकार पर निशाना

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

HPTDC होटलों को लेकर उठे सवाल, भाजपा ने साधा सरकार पर निशाना

ashb advt_page-0001

 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. राजीव सहजल और प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों के संभावित निजीकरण को लेकर राज्य की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के भीतर तालमेल का अभाव है और नेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं।

No Slide Found In Slider.

भाजपा नेताओं ने कहा कि एक ओर HPTDC के अध्यक्ष आर.एस. बाली निजीकरण से अनभिज्ञता जताते हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा होटलों को निजी हाथों में देने की प्रक्रिया की बात सामने आ रही है। उन्होंने इसे सरकार की “दोहरी नीति” करार दिया।

सहजल और भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार पहले संस्थानों को कमजोर करती है और फिर घाटे का हवाला देकर निजीकरण का रास्ता अपनाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो भाजपा प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close