ब्रेकिंग-न्यूज़

उप कार्यालय रोजगार रामपुर में 17 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 18 मार्च को

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM
जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से विभिन्न पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। लाईफ लाईन सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के तहत बडाली आलासिंह जिला फतेहगढ़ पंजाब में एक पद सिक्योरिटी आफिसर, 01 पद सिक्योरिटी सुपरवाइजर और 15 पद सिक्योरिटी गार्ड के लिए साक्षात्कार आयोजित कर रहे है। सिक्योरिटी आफिसर और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद के लिए उम्मीदवार की आयु 35 से 50 वर्ष तक होनी चाहिए तथा सिक्योरिटी गॉर्ड के लिए आयु 25 से 45 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार की ऊंचाई पांच फीट 6 इंच होनी चाहिए। सिक्योरिटी आफिसर और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक होनी चाहिए तथा सिक्योरिटी गार्ड के लिए न्यूनतम शिक्षा जमा दो होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य सभी योग्यताएं उपरोक्त पदों के मुताबिक ही रखी गई। यह सभी साक्षात्कार 18 मार्च 2026 को उप कार्यालय रोजगार रामपुर में आयोजित किए जाएंगे। इस सम्बन्ध में किसी भी जानकारी के लिए 9596802954 पर संपर्क कर सकते हैं।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close