ब्रेकिंग-न्यूज़

रोज़गार: 16 से 20 मार्च तक होगा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार

उप कार्यालय रोजगार जुब्बल, रोहड़ू, रामपुर, कुमारसैन और ठियोग में होंगे साक्षात्कार

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM
 
जिला रोजगार कार्यालय की ओर से सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन से 16 मार्च से 20 मार्च 2026 तक किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड झवोला तहसील झडूता जिला बिलासपुर में सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर सिक्योरिटी के 150 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे है। इसमें उम्मीदवार की ऊंचाई 168 सेमी, भार 52 से 95 किलोग्राम के बीच में होना चाहिए। इसके ही दसवीं पास एवं फेल दोनों ही न्यूनतम योग्यता रखी गई है। आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। सभी पद पुरूषों के लिए ही है।
16 मार्च को उप रोजगार कार्यालय जुब्बल, 17 मार्च को उप रोजगार कार्यालय रोहड़ू, 18 मार्च को उप रोजगार कार्यालय रामपुर, 19 मार्च को उप रोजगार कार्यालय कुमारसैन और 20 मार्च को उप रोजगार कार्यालय ठियोग में साक्षात्कार आयोजित होंगे। इस सम्बन्ध में किसी भी जानकारी के लिए जुब्बल में 9459285953 पर, रोहड़ू में 9459797343 पर, 8219415673 पर, कुमारसैन में 9817784902 पर तथा ठियोग में 8894644535 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार जो उक्त पदों के लिए योग्यता रखते है, आवेदन कर सकते है। इसके लिए उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना चाहिए। अगर किसी का नाम पंजीकृत नहीं है तो www.eemis.hp.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close