ब्रेकिंग-न्यूज़

भर्ती : शिमला में क्रेच कार्यकर्ता व सहायिकाओं की भर्ती के लिए साक्षात्कार 30 मार्च को

No Slide Found In Slider.

महिला एवं बाल विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी ने जानकारी दी है कि परियोजना शिमला शहरी के तहत 13 आंगनवाड़ी सह-क्रेच केंद्रों में क्रेच कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 30 मार्च 2026 को आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार उपमंडलाधिकारी (शिमला शहरी) के कार्यालय में सुबह 11 बजे लिए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

बाल विकास परियोजना अधिकारी शहरी श्रीमती इंदु शर्मा के अनुसार विभिन्न केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए संबंधित केंद्रों के फीडर एरिया के पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें केंद्र ढाडेल, केंद्र घोड़ा सराय, केंद्र आरटीओ के पास आईएसबीटी, केंद्र लोअर चक्कर, केंद्र छोटा चौकी, केंद्र अपर समिट, केंद्र नार्थ ओक, केंद्र लक्कड़ बाजार, केंद्र संजौली, केंद्र समरहिल, केंद्र बैली ब्रिज, केंद्र ढली-1 (HIPA) तथा केंद्र टूटू (शिशु गृह टूटू) शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च 2026 तक या उससे पहले बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी के कार्यालय लोटस हाउस, निगम विहार, शिमला में आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता व शर्तें:

  • अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए (27 मार्च 2026 तक)।

  • क्रेच कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो तथा सहायिका के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है।

  • अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसका प्रमाण पत्र तहसीलदार या नायब तहसीलदार द्वारा जारी होना आवश्यक है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close