ब्रेकिंग-न्यूज़

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित, मार्च अंत में होंगी सीबीटी परीक्षाएं

No Slide Found In Slider.

Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog द्वारा विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार परीक्षाएं मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

जारी समय-सारिणी के अनुसार—

  • असिस्टेंट स्टाफ नर्स (पोस्ट कोड 26004) की परीक्षा 20 मार्च, 2026 को होगी।

  • टीचर (मैथमैटिक्स) पोस्ट कोड 26003 की परीक्षा 26 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी।

  • लेबोरेटरी असिस्टेंट (केमिस्ट्री एवं टॉक्सिकोलॉजी) पोस्ट कोड 25017 तथा
    साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री एवं टॉक्सिकोलॉजी) पोस्ट कोड 25015 की परीक्षा 28 मार्च, 2026 को होगी।

    WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
    WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)
  • लेबोरेटरी असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एवं फोटोग्राफी) पोस्ट कोड 25019 और
    साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एवं फोटोग्राफी) पोस्ट कोड 25016 की परीक्षा 29 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://hprca.hp.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट, एसएमएस और ई-मेल की स्थिति जांचते रहें। अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवसों में आयोग कार्यालय से दूरभाष नंबर 01972-222204 पर संपर्क किया जा सकता है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close