ब्रेकिंग-न्यूज़

Asar breaking: हिमाचल के CBSE संबद्ध सरकारी स्कूल अब दो शिफ्ट में चलेंगे, शिक्षा निदेशालय का आदेश जारी

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला, 2 मार्च 2026।
हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नामांकन दबाव को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। राज्य के सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध हैं, उन्हें अब अस्थायी रूप से दो शिफ्टों में संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है।

ashb advt_page-0001

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, वर्तमान प्रवेश प्रक्रिया के दौरान कई विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, आधारभूत ढांचे की सीमाओं के कारण अतिरिक्त सेक्शन बनाना CBSE के संबद्धता उपनियमों के तहत संभव नहीं है।

No Slide Found In Slider.

विभागीय समीक्षा बैठक में इस विषय पर विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि जनहित में और पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश से वंचित न रखने के उद्देश्य से विद्यालयों को विशेष एवं अस्थायी व्यवस्था के तहत दो शिफ्टों में संचालित किया जाए।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जहां CBSE के नियमों के अनुसार सेक्शन बढ़ाना संभव है, वहां शिफ्ट प्रणाली लागू नहीं की जाएगी। साथ ही, भविष्य में यदि आधारभूत संरचना सुदृढ़ होती है या समीपवर्ती विद्यालयों के विलय अथवा बंद होने से अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध होते हैं, तो स्थिति की पुनः समीक्षा की जाएगी।

शिक्षा विभाग के इस निर्णय को विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close