विविध

साईं भवन में सामाजिक संगठनों का चिंतन शिविर सफल

न्यू शिमला में सामाजिक संस्थाओं का चिंतन शिविर, पर्यावरण व नशा मुक्ति पर संयुक्त कार्ययोजना बनी

No Slide Found In Slider.

न्यू शिमला, 01 मार्च 2026।
साईं भवन, सेक्टर-4 न्यू शिमला में 01 मार्च 2026 को साईं इटरनल फाउंडेशन के तत्वावधान में सामाजिक कल्याण संस्थाओं का चिंतन शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर में 18 सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, नशा निवारण और सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही भविष्य में इन विषयों पर संयुक्त रूप से कार्य करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

इस अवसर पर साईं इटरनल फाउंडेशन के निदेशक श्री सतीश सागर, संस्थापक सदस्य श्री राज कुमार वर्मा, प्रख्यात समाजसेवी एवं सलाहकार श्री संपूर्ण सिंह, प्रो. शशिकांत शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सलाहकार (राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश) प्रो. प्रदीप कुमार अहलुवालिया,  ओम प्रकाश शर्मा तथा श आरती गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चिंतन शिविर में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सभी सामाजिक संस्थाएं आपसी सहयोग, समन्वय और सद्भाव के साथ कार्य करें, ताकि सामाजिक कल्याण के साथ-साथ आपदा राहत कार्यों में भी त्वरित और प्रभावी सहायता सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम के समापन पर सभी सहभागी संस्थाओं ने सामाजिक कल्याण और आपदा राहत कार्यों में मिलकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close